-
☰
उत्तर प्रदेश: अतिक्रमण पर की गई सख्ती, नाला सफाई में बाधक थले किए गए ध्वस्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने खत्ताखेड़ी में नाला सफाई अभियान में बाधक बन रहे करीब दो दर्जन पक्के थलों को जेसीबी और पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने खत्ताखेड़ी में नाला सफाई अभियान में बाधक बन रहे करीब दो दर्जन पक्के थलों को जेसीबी और पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया। उधर अम्बाला रोड पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर आयी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सड़क पर फैला कर रखे गए सामान को हटवाते हुए दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। खत्ताखेड़ी में फैजल टाऊन मस्जिद के पास पिछले काफी दिनों से जलभराव की समस्या बताते हुए क्षेत्र के लोग उसके समाधान की मांग कर रहे थे। इस समस्या के निवारण के लिए नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नाला सफाई अभियान चलाया गया। लेकिन नालों पर बने पक्के थले नाला सफाई अभियान में बाधक बन रहे थे। इस पर नगर निगम का अतिक्रमण रोधी दस्ता जेसीबी व पोकलेन लेकर वहां पहुंचा और नालों पर बने दो दर्जन से ज्यादा थलों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। तोडे गए थलों का मलवा भी साथ ही हटवा दिया गया। उधर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी एक शिकायत पर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई की गयी। नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने अम्बाला रोड स्थित गुरुनानक देव मार्किट में गली में फैला कर रखे गए टायरों को हटवाते हुए दुकानदार पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, सम्पत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, एसएफआई नीरज के अलावा प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही।
हरियाणा: पेट्रोलिंग में दिए सख्त निर्देश, हेल्मेट, वॉकी-टॉकी और हथियार हुए अनिवार्य
गुजरात: एक महीने का सघन वाहन जांच अभियान शुरू, बिना दस्तावेज वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गुजरात: सड़क और सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, समिति ने नगर निगम को लिखित आवेदन दिया
मध्य प्रदेश: लोकतंत्र मजबूत करने के लिए चुनावी न्यूनतम योग्यता परीक्षा की करी गई मांग
मध्य प्रदेश: 56.7 लीटर अवैध शराब के साथ विजय कुमार को किया गया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: संत रविदास जयंती शोभायात्रा पर अनुमति नहीं, पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील