Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ग्राम प्रधान पर नवविवाहिता को लेकर फरार होने का आरोप, पति ने दर्ज कराई शिकायत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Absar Ahmad , Date: 04/05/2026 10:47:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Absar Ahmad ,
  • Date:
  • 04/05/2026 10:47:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: झांसी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां  मऊरानीपुर गांव के प्रधान पर एक नवविवाहिता को लेकर फरार होने का आरोप लगा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: झांसी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां  मऊरानीपुर गांव के प्रधान पर एक नवविवाहिता को लेकर फरार होने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी पुष्पेन्द्र (25) की शादी वर्ष 2024 में करिश्मा (22) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला गांव के प्रधान वीरेंद्र पाठक (55) तक पहुंचा, जो समझौता कराने के लिए पुष्पेन्द्र के घर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान प्रधान की नजर खूबसूरत करिश्मा पर पड़ गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे यह संबंध इतना गहरा हो गया कि दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पति पुष्पेन्द्र ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि प्रधान ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।