-
☰
उत्तर प्रदेश: एसएसपी ऑफिस में अचानक धरने पर बैठी महिला, पुलिस ने संभाली स्थिति
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक महिला शिकायत लेकर कार्यालय पर पहुंची और अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक महिला शिकायत लेकर कार्यालय पर पहुंची और अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कुछ देर के लिए धरने पर भी बैठ गई और कार्यालय परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस महिला से उसकी समस्या जानने की भी कोशिश की, लेकिन वह लगातार शोर-शराबा करती रही। जानकारी के अनुसार, महिला का अपने स्वंय के परिवार खासकर जेठानी और देवरानी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि वह अक्सर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती रही है। बताया गया कि पुलिस पहले से ही महिला की तलाश कर रही थी। इसी बीच वह खुद ही एस एस पी कार्यालय पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़कर महिला थाने भेज दिया। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश: शाहपुर तोन्दा में प्रथम मंगलवार पर भव्य बालाजी भंडारा हुआ आयोजित
हरियाणा: किसान को मिला लंबित मुआवजा, एसडीएम ने सौंपा चेक
उत्तर प्रदेश: शिक्षामित्र सम्मान समारोह, सरकार के फैसलों पर जताया आभार
हरियाणा: एक करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का हुआ शुभारंभ, स्कूलों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजस्थान: कांस्टेबल हत्या कांड का 12 घंटे बाद हुआ खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार
राजस्थान: यूनानी मेडिकल कॉलेज में प्रो. डॉ. सऊद अली खान को दी गई श्रद्धांजलि