-
☰
उत्तर प्रदेश: डीसीएम की टक्कर से युवती हुई घायल, गोद भराई से एक दिन पहले हुआ हादसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आसीवन थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक डीसीएम की टक्कर से सड़क पार कर रही 19 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आसीवन थाना क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक डीसीएम की टक्कर से सड़क पार कर रही 19 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे कस्बा मियागंज के मोहल्ला बगिया निवासी मनीषा पुत्री अनिल कुमार के साथ हुई। मनीषा अपनी मां सीता के साथ बाजार में सब्जी लेनेगई थी। लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पार करते समय उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मियागंज सीएचसी में डॉक्टर उमर फारूक ने मनीषा का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि मनीषा के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता है। बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने डीसीएम चालक को वाहन सहित हिरासत में ले लिया है। मनीषा की सोमवार को गोद भराई होनी थी, जिसकी शादी उन्नाव के कल्याणी देवी मंदिर के पास तय हुई है।
राजस्थान: रमेश ईनाणी हत्याकांड में बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी आरोपी रमता राम गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक आस्था और इतिहास की गूंज
राजस्थान: योजनाओं में लापरवाही पर बीडीओ को भेजा गया नोटिस
उत्तर प्रदेश: लोहे का गेट गिरने से मासूम की दर्दनाक मौत, लापरवाही के लगे आरोप
राजस्थान: सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर हुआ जलाभिषेक