Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: चलती थार पर युवकों का खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Absar Ahmad , Date: 04/05/2026 10:24:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Absar Ahmad ,
  • Date:
  • 04/05/2026 10:24:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक थार गाड़ी में सवार होकर गाड़ी के बाहर खड़े होकर फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर शहर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक थार गाड़ी में सवार होकर गाड़ी के बाहर खड़े होकर फिल्मी गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वाहन में हूटर बजाते हुए सड़क पर खुलेआम स्टंट किया जा रहा है, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक चलती गाड़ी में नियमों की अनदेखी करते हुए खतरनाक तरीके से बाहर लटककर डांस कर रहे हैं। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी खुलकर किया जा रहा है, जो किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि युवाओं में गलत संदेश भी फैलाती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का दुस्साहस करने की हिम्मत न कर सके। पुलिस प्रशासन द्वारा इस वायरल वीडियो का कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।