Contact for Advertisement 9919916171


Attempt To Murder Wife: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की करी कोशिश, फिर खुद की ली जान 

- Photo by : social media

शुभि शिखा नयाल राजस्थान   Published by: , Date: 01/05/2026 06:13:53 pm Share:
  • शुभि शिखा नयाल राजस्थान
  • Published by: ,
  • Date:
  • 01/05/2026 06:13:53 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: भरतपुर से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ पति ने अपनी ही पत्नी को गोलीमार दी और खुद की भी जान दे दी।

विस्तार

राजस्थान: भरतपुर से एक चौका देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहाँ पति ने अपनी ही पत्नी को गोलीमार दी और खुद की भी जान दे दी। दरअसल ये मामला भरतपुर के रूपवास जिले का हैं, जहाँ कमरे में बुलाकर पहले तो अपनी पत्नी पर फायरिंग करे फिर खुद पर भी फायरिंग कर अपनी जान दे दी, जिसके बाद आरोपी पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला अपने मायके गई थी, जहाँ उसके चाचा की लड़की के लगन का कार्यक्रम चल रहा था। 

कमरे में दिया वारदात को अंजाम 

पुलिस अधिकारी विनोद मीणा के मुताबिक यह घटना सिंघावली गांव की है, जहाँ आगरा बरुअर जिले का रहने वाला 31 वर्षीय राघवेंद्र अपने ससुराल आया था। उसने अपनी पत्नी 28 वर्षीय राधिका को लगन के कार्यक्रम के बीच से एक कमरे में बुलाया और कमरा अंदर से बंद कर लिया, जिसके बाद आरोपी राघवेंद्र ने पहले तो देसी पिस्तौल से अपनी पत्नी राधिका को गोलीमारी फिर उसने अपने सीने पर गोलीमार ली। गोली की आवाज सुनते ही राधिका के परिजन कमरे के बहार आ पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने देखा की कमरा अंदर से बंद था। राधिका के परिजनों ने कमरे के दरवाजे को तोड़कर दोनों दंपत्ति को बहार निकाला। 

आरोपी राघवेंद्र की हुई मौत 

बताया जा रहा हैं की आरोपी राघवेंद्र की पर ही मौत हो चुकी थी, वही दूसरी ओर राधिका को पास ही के रूपवास अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टर ने बताया की राधिका की हालत बेहद गंभीर हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों दंपत्ति की शादी को महज 4 साल पहले हुई थी। उनका तीन साल का एक बेटा हैं, जिसका नाम वीर प्रताप हैं। हालाँकि घटना की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई हैं। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस की जांच के अनुसार मृतिक राघवेन्द्रे खेती-बाड़ी का काम करता था। पुलिस ने कमरे की जांच करते वक्त वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया हैं। पीड़ित राधिका के परिजनों ने पुलिस को बताया की राधिका एक दिन पहले ही अपने चाचा की बेटी के लगन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने मायके आई थी। इस दौरान राघवेंद्र ने घर आकर घटना को अंजाम दिया।