Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नाबालिग अपहरण केस में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वांछित आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 20/04/2026 06:13:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 20/04/2026 06:13:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर थाना अहरौरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर थाना अहरौरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना अहरौरा में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्तों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 76/2026 के तहत धारा 137(2), 87 एवं 352 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। इसी क्रम में 20 अप्रैल 2026 को उपनिरीक्षक मुनिराम यादव एवं पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त लालू पुत्र हंसा, निवासी मानिकपुर, थाना अहरौरा, जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर लिया।