Contact for Advertisement 9919916171


Bihar Crime News: दिनदहाड़े गोलीबारी से दहला इलाका, जमीन विवाद में पुट्टू मिश्रा की हत्या, हमलावर फरार

- Photo by : social media

शिखा पांडेय, बिहार   Published by: , Date: 28/04/2026 11:25:56 am Share:
  • शिखा पांडेय, बिहार
  • Published by: ,
  • Date:
  • 28/04/2026 11:25:56 am
Share:

संक्षेप

ब‍िहार: रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक से हैरान-परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ कुछ बाइक सवार बदमाशों ने आकर फायरिंग करते हुए बाज़ार में दहशत फैला दी।

विस्तार

ब‍िहार: रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक से हैरान-परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ कुछ बाइक सवार बदमाशों ने आकर फायरिंग करते हुए बाज़ार में दहशत फैला दी। बाजार आम दिनों की तरह ही चल रहा था। लोग अपने-अपने घरों का ज़रूरी सामान लेने आए हुए थे। चाय की दुकानों पर भी काफी लोग बैठे हुए थे। तभी तीन बदमाश बाइक से वह पहुंचे और सीधे पुट्टू मिश्रा को निशाना बना लिया। किसी को कुछ समझ आता उससे पहले बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। जानिए पूरा मामला


दो राउंड फायरिंग कर फरार हुए बदमाश 

जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने करीब दो राउंड गोली चलाई थी। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सब अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराने लगे, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया। दरअसल सभी बदमाश पुट्टू मिश्रा को मारने आए थे जो की जमीन विवाद सुलझाने के लिए वहां पहुंचा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। 

पुट्टू मिश्रा था बदमाशों का निशाना 

मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा के रहने वाले संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा रामनगर के फुलकौल चौक पर जमीन विवाद सुलझाने के लिए बैठक में पहुंचा था।  बैठक खत्म कर वह किसी से बात कर रहा था और अभी बदमाश पुट्टू की हर हरकत पर नज़र लगाए बैठे हुए थे। मौका पाकर उन्होंने करीब से उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली सीधे पुट्टू मिश्रा के सर में जाकर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़ा।  कुछ देर तक लोग डर के कारण उसके पास नहीं गए। बाद में स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटते हुए उसे खून से लथपथ हालत में उठाकर तुरंत रामनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल  भेज दिया।   

लंबे वक़्त से आपराधिक गतिविधयों में शामिल थे अपराधी 

सभी आरोपी लम्बे वक़्त से आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। जिनमे से एक कांग्रेस नेता फखरुद्दीन खान हत्याकांड में भी वह आरोपी रह चुका था।  पुलिस के अनुसार, वह कई बार जेल जा चुका था, और लंबे समय तक अलग-अलग जेलों में बंद रहा।  इलाके में उसकी पहचान एक दबंग और कुख्यात अपराधी के रूप में थी। प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने भी उसके लंबे आपराधिक इतिहास की पुष्टि की है।  यही वजह है कि उसकी हत्या को लोग सिर्फ एक सामान्य वारदात नहीं, बल्कि बड़े गैंगवार की कड़ी मान रहे हैं। 

जांच में जुटी पुलिस 

घटनास्थल से पुलिस को गोली का खोखा मिला है। खबर मिलते ही रामनगर के SDPO रागिनी कुमारी, प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जैसे गैंगवार, पुरानी दुश्मनी, रंगदारी और जमीन विवाद। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्या के मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।