-
☰
बिहार: संभावित बाढ़ को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: अमदाबाद प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूर्व तैयारियों, आपदा प्रबंधन एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विस्तार
बिहार: अमदाबाद प्रखंड सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूर्व तैयारियों, आपदा प्रबंधन एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अंजोरा खातून ने की। बैठक में अमदाबाद प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, वार्ड सदस्य, शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पंचायत अमदाबाद के मेयर बबलू मंडल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया तारिक अनवर ने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पेयजल आपूर्ति, दवाइयों की उपलब्धता, मेडिसिन किट, पॉलिथीन शीट, नाव एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिल सके। प्रखंड प्रमुख अंजोरा खातून ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रखंड प्रशासन द्वारा जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मवेशियों की सुरक्षा और उपचार के लिए पशु चिकित्सा मेडिसिन किट की व्यवस्था की गई है। साथ ही बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में पेयजल संकट से बचाव हेतु अतिरिक्त चापाकल लगाने की प्रक्रिया भी जारी है। उप प्रमुख नयन मंडल ने भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने कहा कि संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा सके। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि बाढ़ पूर्व तैयारियों की निरंतर समीक्षा की जा रही है और मनरेगा, पीएचईडी, आपूर्ति, स्वास्थ्य सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। थाना अध्यक्ष विजय राम ने कहा कि बाढ़ के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पीएचईडी, आपूर्ति विभाग, कृषि, शिक्षा, विद्युत, मनरेगा, जीविका एवं बाल विकास परियोजना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए राहत सामग्री, संसाधन एवं बचाव व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश हुए गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक भी हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: अपहरण कर हत्या के प्रयास मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने दबोचे थार समेत तीन आरोपी
छत्तीसगढ़: ईंधन बचत को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा फैसला, विभागों में घटेंगे वाहन
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने निर्माण कार्यों और खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
राजस्थान: BJP प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जारी , कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
हरियाणा: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, दिघौट स्कूल में फुटबॉल कोच भर्ती शुरू