Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: शादी से इनकार पर युवती चढ़ी जियो टावर पर, इलाके में मचा हड़कंप

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar Dash , Date: 01/06/2026 05:52:32 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar Dash ,
  • Date:
  • 01/06/2026 05:52:32 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: बैरिया प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत एक युवती सोमवार दोपहर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और विवाह की मांग करने लगी।

विस्तार

बिहार: बैरिया प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत एक युवती सोमवार दोपहर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और विवाह की मांग करने लगी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, युवती की पहचान झारखंड निवासी संजना कुमारी के रूप में हुई है। उसका प्रेम संबंध नौतन थाना क्षेत्र के पांडे टोला निवासी नितेश कुमार से बताया जा रहा है। दोनों की मुलाकात एक कार्यक्रम में डांस के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए।

बताया जा रहा है कि युवती युवक से विवाह करना चाहती थी, लेकिन कथित रूप से युवक द्वारा इनकार किए जाने के बाद वह आक्रोशित हो गई और सोमवार को बैरिया प्रखंड क्षेत्र के परसौनी स्थित जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गई। टावर पर चढ़कर वह अपने प्रेमी से शादी करने की मांग करती रही। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ के लिए थाने भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।