Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: कोरबा कोल प्लांट में ट्रांसफॉर्मर विस्फोट, भीषण आग से उत्पादन हुआ ठप
 

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Arasad Ali , Date: 02/05/2026 09:54:17 am Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Arasad Ali ,
  • Date:
  • 02/05/2026 09:54:17 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले के बांधाखार गांव में स्थित एक कोल प्लांट में बड़ी दुर्घटना सामने आई है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले के बांधाखार गांव में स्थित एक कोल प्लांट में बड़ी दुर्घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात करीब 1:45 बजे प्लांट के 300 मेगावाट यूनिट के पावर ट्रांसफॉर्मर में तेज विस्फोट हुआ, जिसके बाद वहां भयंकर आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के माहौल में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही चाकाबूढ़ा स्थित एसीबी प्लांट से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। कड़ी मेहनत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर नियंत्रण पा लिया।

 

इस हादसे की वजह से प्लांट में बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्लांट में एक वैकल्पिक ट्रांसफॉर्मर मौजूद है और मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही उत्पादन फिर से शुरू किया जा सकता है। अभी तकनीकी टीम स्थिति को सुधारने में लगी हुई है।


Featured News