Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: तालाब में युवक का शव मिला, पुलिस की जांच जारी

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़,अरसद अली  Published by: , Date: 25/04/2026 10:35:31 am Share:
  • छत्तीसगढ़,अरसद अली
  • Published by: ,
  • Date:
  • 25/04/2026 10:35:31 am
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: कोरबा अंचल में सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत तालाब में एक युवक का शव मिला।

विस्तार

छत्तीसगढ़: कोरबा अंचल में सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत तालाब में एक युवक का शव मिला। दशहरा मैदान के सामने स्थित इस तालाब में कुछ लोग नहाने पहुंचे थे, तभी उन्हें तैरता हुआ शव दिखाई दिया। सूचना मिलते मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी 25 वर्षीय केशव यादव के रूप मेंकी गयी है। बताया जा रहा हैं की वह कुसमुंडा खदान और बरमपुर के आसपास रहता था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। हालांकि वह नियमित रूप से काम पर नहीं जाता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार वह बरमपुर में अक्सर घूमता हुआ दिखाई देता था। वह अक्सर तालाब में नहाने भी आता था। उसकी मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच में सामने आया कि वह मादक द्रव्य पदार्थ के सेवन का आदी था। मामले में सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो बिलासपुर से कोरबा पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा।