Contact for Advertisement 9919916171


Delhi Crime News रामजस कॉलेज, विधानसभा को बम  से उड़ाने  की धमकी से मचा हड़कंप, 13 बम होने का दावा  

- Photo by : social media

दिल्ली, शिखा पांडेय  Published by: , Date: 06/04/2026 03:51:49 pm Share:
  • दिल्ली, शिखा पांडेय
  • Published by: ,
  • Date:
  • 06/04/2026 03:51:49 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और कॉलेज के अंदर 13 बम लगाने का दावा किया गया।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई और कॉलेज के अंदर 13 बम लगाने का दावा किया गया। खबर मिलते ही पुरे कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) का प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज सोमवार को उस वक्त छावनी में तब्दील हो गया, जब कॉलेज को बम से उड़ने की धमकी मिली। इस ईमेल के अनुसार कॉलेज में 13 ज़िंदा बम लगाए गए है, जिनके दोपहर 12:50 तक फटने का दावा किया गया है। ईमेल में मुस्लिम छात्रों को कैंपस से बहार निकालने के लिए बोला गया है। ईमेल मिलते ही पुरे कॉलेज में डर का माहौल बन गया और आनन-फानन में सुरक्षा एजेंसियों को घटना की पूरी जानकारी दी गई। ईमेल भेजने वाले उपद्रवी ने न केवल विस्फोट की धमकी दी, इसके विपरीत उन्होंने आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया, जिसने मामले को अधिक चिंता जनक बना दिया। इसके अलावा, संदेश में एक विशिष्ट व्यक्ति को जान से मारने की धमकी भी दी गई है। धमकी भरे इस मेल में 'Order of 9 Angles (O9A)' नामक एक संदेही संगठन का नाम लिखा गया है। सुरक्षा एजेंसियां और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस ईमेल के पीछे की साजिश की गहराई से जांच कर रही हैं।

 

साइबर टीम को मेल के आईपी एड्रेस और ओरिजिन का पता लगाने के काम में लगाया गया है ताकि भेजने वाले की पहचान की जा सके। दिल्ली की सुरक्षा को चुनौती देते हुए, विधानसभा और उसके पास के ही मेट्रो स्टेशन को उड़ने की धमकी मिलने की खबर सामने आ रही है और ये धमकी भरा ईमेल सुरक्षा एजेंसियो को तब मिला, जब कुछ ही वक़्त बाद विधानसभा में दिल्ली का बजट 2026-27 पेश किया जाना था। इस घटना के बाद तुरंत कई गुना अतिरिक्त सुरक्षा बालो को बजट-सत्र की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा संदेश दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के आधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुआ था। ईमेल में न केवल बजट-सत्र उड़ने की बात की गई है बल्कि  प्रधानमंत्री और भी कई बड़े नेताओ के नाम का भी ज़िक्र किया गया है।