-
☰
Leopard Attacks Child: 4 साल के बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला, माँ ने बचाई जान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली और साहस से भरी घटना सामने आई है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली और साहस से भरी घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने छोटे बच्चे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से सीधा मुकाबला कर लिया। मां की बहादुरी के आगे तेंदुआ भी टिक नहीं सका और आखिरकार बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और लोग मां के साहस की जमकर सराहना कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह घटना मुरादाबाद जिले के एक ग्रामीण इलाके की है, जहां जंगल से सटे क्षेत्रों में अक्सर जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है। बताया जा रहा है कि मां अपने बच्चे के साथ घर के बाहर मौजूद थी, तभी अचानक झाड़ियों की तरफ से एक तेंदुआ निकलकर आया और बच्चे मोक्ष पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे को अपने जबड़ों में दबोच लिया और उसे उठाकर ले जाने की कोशिश करने लगा। अपने बच्चे को इस तरह खतरे में देखकर मां पिंकी ने बिना एक पल गंवाए साहस दिखाया और सीधे तेंदुए से भिड़ गई। मां ने घबराने के बजाय पूरी ताकत के साथ तेंदुए के जबड़े और शरीर पर ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए। उसने हाथों और आसपास पड़े सामान से तेंदुए को मारना शुरू कर दिया। मां के इस अचानक हमले से तेंदुआ भी कुछ देर के लिए घबरा गया। मां लगातार अपने बच्चे को छुड़ाने के लिए तेंदुए से जूझती रही। उसकी बहादुरी और हिम्मत के आगे आखिरकार तेंदुए को पीछे हटना पड़ा। कुछ ही देर बाद तेंदुए ने बच्चे को छोड़ दिया और वहां से भागकर जंगल की ओर चला गया। इस दौरान बच्चे को चोटें जरूर आईं, लेकिन उसकी जान बच गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Delhi Uttam Nagar: ईद से पहले नफरती पोस्टर विवाद, ओवैसी ने उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
Delhi Crime News: बवाना में गैंगवार ने करी फायरिंग, एक की मौत व तीन लोग घायल
Delhi Update: डीटीसी बस में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, लोगों को निकाला गया सुरक्षित
Delhi Update: लाल किला क्षेत्र के पास आतंकी खतरे के चलते हाई अलर्ट, की गई कड़ी सुरक्षा
Delhi Update: CBSE परीक्षा के दौरान 12 से अधिक स्कूलों को मिली बम की धमकी, पुलिस टीम हुई सतर्क