-
☰
दिल्ली: भारत ने बदले वीजा नियम, अब विदेशी नागरिकों के लिए आवेदन प्रक्रिया होगी आसान
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: भारत सरकार ने देश में आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीजा की मुख्य श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 कर दी है, जबकि सब-कैटेगरी को 49 से कम करके 23 कर दिया गया है।
विस्तार
दिल्ली: भारत सरकार ने देश में आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वीजा की मुख्य श्रेणियों की संख्या 13 से घटाकर 9 कर दी है, जबकि सब-कैटेगरी को 49 से कम करके 23 कर दिया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य वीजा आवेदन प्रक्रिया को आसान और कम जटिल बनाना है। नई व्यवस्था के तहत वीजा आवेदन फॉर्म में भी बड़े बदलाव किए जाएंगे। सभी 23 सब-कैटेगरी के आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी से जुड़े कॉलम की संख्या 65 से 70 प्रतिशत तक कम की जाएगी। इससे विदेशी नागरिकों को आवेदन करते समय पहले की तुलना में कम जानकारी भरनी होगी और प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। नई वीजा व्यवस्था में बिजनेस, डिप्लोमैटिक, वर्क, जर्नलिस्ट, मेडिकल, ऑफिशियल, स्टूडेंट, विजिटर और मिसलेनियस सहित कुल नौ मुख्य श्रेणियां शामिल होंगी। इसके अलावा, पुराने टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर विजिटर वीजा कर दिया गया है। इसके अंतर्गत कम और लंबी अवधि के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध होंगे। गौरतलब है कि यह बदलाव केवल भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के वीजा नियमों पर लागू होगा। इसका भारतीय नागरिकों के विदेश यात्रा के लिए आवेदन किए जाने वाले वीजा से कोई संबंध नहीं है। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए संबंधित आईटी सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। सरकार के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत वीजा जारी करने की प्रक्रिया वर्ष 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।