-
☰
Dowry Harassment Case: दहेज प्रताड़ना से परेशान युवक ने करी आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव बाबैन के रहने वाले 28 वर्षीय रिंकेश ने दहेज प्रताड़ना के मामले से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर खेत में जाकर ज़हर खा लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव बाबैन के रहने वाले 28 वर्षीय रिंकेश ने दहेज प्रताड़ना के मामले से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर खेत में जाकर ज़हर खा लिया। बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद वह अपने मामा के गांव खरबेरा हेलेना पहुंचा, जहां उसकी हालत बिगड़ गई। उसने अपनी मां के पैरों में गिरकर बताया कि उसने जहर खा लिया है। परिजन उसे तुरंत आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा ने बताया पूरा मामला मृतक के चाचा सरबजीत के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रिंकेश घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। सुबह 10:17 बजे उसने ससुराल पक्ष से परेशान होकर एक वीडियो बनाया। इसके बाद उसने अपने दोस्त सौरभ पैघोर को फोन कर वीडियो वायरल करने की बात कही और खेत में जाकर जहर खा लिया। इसके बाद वह अपने मामा के गांव पहुंचा, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित ने मरने से पहले बनाया वीडियो रिंकेश ने आत्महत्या से पहले बनाए वीडियो में कहा कि उसके साथ बहुत अन्याय हुआ है। उसने बताया कि उसके परिवार में दो भाई और एक बहन थे, जबकि उसके पिता लकवाग्रस्त थे। उसकी और उसके भाई की शादी के कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गए और कई बार पंचायत भी हुई। उसने बताया कि उसके भाई की मृत्यु हो चुकी है और भाभी बच्चे को लेकर मायके चली गई। इसके बाद दोनों बहनें (पत्नी और उसकी बहन) उनके घर रहने लगीं। एक दिन जब वह मजदूरी पर गया हुआ था, तो उन्होंने अपने भाई को बुलाकर घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर चली गईं। वीडियो में रिंकेश ने कहा कि वह आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुका है। उसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह लगातार केस लड़ सके। उसने अपनी मां की चिंता जताते हुए कहा कि उसके बाद मां को कोई दुख न दे। 20 लाख रुपये की मांग का आरोप रिंकेश ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष की ओर से 20 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। केस के कारण उसे लगातार खर्च उठाना पड़ रहा था और कई बार समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन बात नहीं बनी। मृतक के दोस्त सौरभ ने बताया कि रिंकेश ने आत्महत्या से पहले उसे फोन कर कहा था कि वह ससुराल वालों से बहुत परेशान है और अब जीना नहीं चाहता। उसने यह भी कहा था कि उसने एक वीडियो बनाया है, जिसे सोशल मीडिया पर डाल दिया जाए। इसके बाद सौरभ ने कई बार कॉल किया, लेकिन रिंकेश ने फोन नहीं उठाया। पुलिस कर रही जांच मामले में हेड कांस्टेबल सुंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि रिंकेश नाम के युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक द्वारा बनाया गया वीडियो भी सामने आया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश: 24 घंटे में पुलिस का एक्शन: युवती हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: उन्नाव पुलिस सुरक्षा के बीच दुष्कर्म पीड़िता लापता, इलाके में सनसनी
उत्तर प्रदेश: नोएडा में प्राइवेट कंपनी में समय पर सैलरी न मिलने पर कर्मचारियों ने किया जमकर प्रदर्शन
Maharashtra Crime News: 17 वर्षीय नाबालिक की कुंए में मिली लाश, पुलिस की जांच जारी