Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: कृषि अधिकारियों को वीडियो प्रोडक्शन स्किल का हुआ प्रशिक्षण
 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Gamit Rameshbhai Darjibhai , Date: 19/05/2026 04:25:58 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Gamit Rameshbhai Darjibhai ,
  • Date:
  • 19/05/2026 04:25:58 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त तथा Navsari Agricultural University संचालित तापी जिले के एकमात्र कृषि विज्ञान केंद्र Krishi Vigyan Kendra Vyara में 11 मई से 15 मई, 2026 के दौरान “वीडियो प्रोडक्शन स्किल फॉर एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन” विषय पर पांच दिवसीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

गुजरात: नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त तथा Navsari Agricultural University संचालित तापी जिले के एकमात्र कृषि विज्ञान केंद्र Krishi Vigyan Kendra Vyara में 11 मई से 15 मई, 2026 के दौरान “वीडियो प्रोडक्शन स्किल फॉर एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन” विषय पर पांच दिवसीय इन-सर्विस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन Extension Education Institute Anand (EEI, Anand) तथा Krishi Vigyan Kendra Vyara (तापी) के संयुक्त उपक्रम से किया गया था। Navsari Agricultural University के कुलपति डॉ. टी. आर. अहलावत की प्रेरणा तथा विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. एच. आर. शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में केवीके-तापी एवं जिला कृषि विभाग-तापी के कुल 40 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में व्यारा के प्रांत अधिकारी संदीप गायकवाड ने कृषि विकास में कृषि विस्तार की महत्वपूर्ण भूमिका पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने किसानों तक कृषि संबंधी योजनाओं एवं नई तकनीकों को प्रभावी रूप से पहुंचाने के लिए विस्तार कार्यकर्ताओं को आधुनिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। केवीके व्यारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. सी. डी. पंड्या ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व समझाते हुए कृषि विस्तार में वीडियो प्रोडक्शन और डिजिटल कम्युनिकेशन के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। जिला कृषि अधिकारी सी. सी. गरासिया ने कृषि विस्तार को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की।

डॉ. रवि चौधरी द्वारा कम्युनिकेशन स्किल्स, रिकॉर्डिंग टिप्स एवं ग्राफिक डिजाइनिंग पर मार्गदर्शन दिया गया। डॉ. अर्पित जे. ढोडिया ने कृषि विस्तार में वीडियो प्रोडक्शन के महत्व की जानकारी दी, जबकि डॉ. निधि ठाकुर द्वारा वीडियो स्क्रिप्ट राइटिंग एवं प्रभावी प्रेजेंटेशन तैयार करने की पद्धति समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान प्री एवं पोस्ट इवेल्यूएशन के माध्यम से प्रशिक्षण की प्रभावशीलता की जांच की गई। अंत में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. अर्पित जे. ढोडिया द्वारा किया गया।