-
☰
गुजरात: शिनोर-मालसर में नर्मदा तट पर दशा व्रत का समापन, श्रद्धालुओं ने माताजी की प्रतिमाओं का किया विसर्जन
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: वडोदरा जिले के शिनोर और मालसर में दशा व्रत के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा नदी के तट पर पहुंचे। भक्तिमय माहौल के बीच माई भक्तों ने विधि-विधान और श्रद्धा के साथ माताजी की प्रतिमाओं का नर्मदा नदी में विसर्जन किया। ढोल-नगाड़ों और माताजी के जयकारों से पूरा नर्मदा तट भक्तिमय नजर आया। दशा व्रत को लेकर पिछले 10 दिनों से शिनोर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ था। दिवासा के पवित्र दिन से शुरू हुए व्रत के दौरान श्रद्धालुओं ने 10 दिनों तक उपवास रखा और माताजी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। व्रत के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने रात्रि जागरण कर माताजी की विशेष पूजा की। सुबह होते ही बड़ी संख्या में भक्त शिनोर और मालसर स्थित नर्मदा नदी के घाटों पर एकत्र हुए। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से घाटों पर उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने माताजी की प्रतिमाओं के साथ विसर्जन यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की धुन और जयकारों के बीच भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रतिमाओं को नर्मदा नदी के पवित्र जल में विसर्जित किया। दशा व्रत के समापन पर श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा और विसर्जन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 दिवसीय दशा व्रत का विधिवत समापन हुआ।विसर्जन कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया।
मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग
हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ