Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्विफ्ट कार से 63 लीटर शराब जब्त

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 17/07/2026 11:29:53 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 17/07/2026 11:29:53 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: अमरवाड़ा छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमरवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त की है।

विस्तार

गुजरात: अमरवाड़ा छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अमरवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार से 63 लीटर अवैध शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन तथा एसडीओपी अमरवाड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15-16 जुलाई की मध्यरात्रि ग्राम हिवरासानी के पास जेल रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार क्रमांक MH-31-EA-9429 को रोककर तलाशी ली गई। पुलिस को देखते ही कार में सवार एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार बंदेवार (32 वर्ष), निवासी बाबूटोला, अमरवाड़ा बताया तथा फरार युवक की पहचान अपने भाई गोलू उर्फ अखिलेश बंदेवार के रूप में की।


कार की डिग्गी से तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखी 350 पाव (करीब 63 लीटर) अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें ऑफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब एवं देशी लाल मसाला शराब शामिल है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली। आरोपी के पास शराब के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर थाना अमरवाड़ा में अपराध क्रमांक 479/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे, उपनिरीक्षक अशोक यादव, उपनिरीक्षक विजेन्द्र मार्को, प्रधान आरक्षक संजीव तेकाम तथा आरक्षक ललित, करण रघुवंशी और नरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।


Featured News