-
☰
गुजरात: महिलाओं की सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल, सख्त कानून की मांगे हुई तेज
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: देश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं।
विस्तार
गुजरात: देश में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं। यदि कोई महिला मजबूरी में देर रात बाहर निकलती है, तो वह महिला और उसके परिवार वाले कितना डर और संकोच महसूस करते होंगे, यह वही परिवार जानता है। महिलाओं की सुरक्षा के सिर्फ बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार के सामने सवाल यह है कि महिलाओं की इज्जत पर लगातार हमले, अपहरण, बलात्कार, बहनों-बेटियों पर जानलेवा हमले, दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष द्वारा बहू को मारपीट, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देकर हत्या जैसी घटनाएं आखिर कब तक चलती रहेंगी। सबसे शर्म की बात यह है कि छोटी बच्चियों से लेकर बहनों, बेटियों और महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले तथा उनकी हत्या करने वाले अपराधी यदि अमीर, पैसेदार या राजनीतिक नेताओं के रिश्तेदार हों, तो वे अदालत से किसी न किसी तरह कम सजा में जमानत पा जाते हैं और थोेड़े समय में निर्दोष भी घोषित हो जाते हैं। अपराधी पकड़े जाते हैं, पुलिस अपनी कार्रवाई करती है, जुलूस निकालती है, यह अच्छी बात है, लेकिन ऐसे जुलूस या कार्रवाई कभी किसी अमीर घराने या राजनीतिक नेताओं के रिश्तेदार अपराधियों के खिलाफ देखने को नहीं मिलती। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम इस देश को सम्मान के साथ भारत माता कहकर संबोधित करते हैं, तो इस देश की माताओं, बहनों, बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून और भी कठोर बनाया जाना चाहिए। अपराधी चाहे कोई भी हो, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है और उसे तुरंत कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़: चलित थाना अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई, नशे में वाहन चलाने पर 20 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, विजय शंकर नाम से हुई पहचान
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, फायरिंग के बाद गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मदर्स डे पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल