Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Sanjay Kumar Maurya , Date: 17/08/2026 02:50:12 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by: Sanjay Kumar Maurya ,
  • Date:
  • 17/08/2026 02:50:12 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: गांधीनगर शहर के सेक्टर-15 स्थित फतेपुरा इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विस्तार

गुजरात: गांधीनगर शहर के सेक्टर-15 स्थित फतेपुरा इलाके में शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत गांधीनगर फायर विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में रखा घरेलू सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा। समय रहते फायर विभाग की टीम के पहुंचने और आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी कुछ समय के लिए दहशत का माहौल रहा।