Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: सगाई टूटने पर युवती की पत्थर मारकर हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

- Photo by :

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 12/02/2026 10:52:44 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 12/02/2026 10:52:44 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: अहमदाबाद पोस्ट मणिनगर थाना क्षेत्र में एक लड़की की हत्या की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

विस्तार

गुजरात: अहमदाबाद पोस्ट मणिनगर थाना क्षेत्र में एक लड़की की हत्या की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मोहम्मद अवेस पठान, जिसकी फाल्कनाज पठान से सगाई हुई थी। उसने उस पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि युवक के व्यवहार में बदलाव के कारण दो-तीन दिन पहले सगाई तोड़ने का फैसला लिया गया था। युवक ने पहले धमकी दी थी कि "मैं कहीं और शादी नहीं होने दूंगा।" बताया जाता है कि घटना वाले दिन पत्थर से जानलेवा हमला किए जाने के बाद लड़की की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने घटना के बाद लड़की के पिता को फोन किया और हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने मणिनगर में आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है।