-
☰
हरियाणा: डा. अंबेडकर डिजिटल लाइब्रेरी में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
हरियाणा: हांसी डा. अंबेडकर कॉलोनी स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में संचालित डा. अंबेडकर फ्री डिजिटल लाइब्रेरी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में महंत चरणदास महाराज का सानिध्य रहा, जबकि समाजसेवी डा. सुरेंद्र सभ्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को देशभक्ति, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। नन्हे बच्चों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान ‘पढ़ेंगे और आगे बढ़ेंगे’ का संदेश देते हुए युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल लाइब्रेरी की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि आईएएस राहुल नरवाल, उपायुक्त हांसी द्वारा बनवाई गई ई-डिजिटल लाइब्रेरी से अब तक 44 बच्चों का सरकारी पदों पर चयन हो चुका है। वहीं, दो बच्चों का चयन आईआईटी और एक बच्चे का चयन दिल्ली विश्वविद्यालय में हुआ है। इन उपलब्धियों को शिक्षा के क्षेत्र में लाइब्रेरी की महत्वपूर्ण सफलता के रूप में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी युवाओं को बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संसाधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने ध्वजारोहण कर शहीदों को किया नमन