Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: भिवानी में भीम आर्मी ने मनाया शहीदी दिवस, युवाओं को शहीदों के आदर्श अपनाने का संदेश

- Photo by : social media

हरियाणा:  Published by: Anil , Date: 23/03/2026 05:48:48 pm Share:
  • हरियाणा:
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 23/03/2026 05:48:48 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: भीम आर्मी भिवानी द्वारा गांव देवसर में शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर रहे। इस अवसर परउपस्थित

विस्तार

हरियाणा: भीम आर्मी भिवानी द्वारा गांव देवसर में शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेश महासचिव एडवोकेट संतलाल अंबेडकर रहे। इस अवसर परउपस्थित सभी साथियों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग, बलिदान और देशभक्ति को याद किया।अपने संबोधन में संतलाल अंबेडकर ने कहा कि देशभक्तों के खून से सींची गई आज़ादी को बनाए रखना आज के युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपनाते हुए समाज में न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करें।कार्यक्रम के दौरान शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित किए गए और

 दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर प्रदेश सचिव जुगनू मैहरा, प्रदेश सचिव शेखर रंगा, प्रदेश के वरिष्ठ नेता प्रवीण मेहरा और सुरेन्द्र कटारिया ने संयुक्त रूप से कहा कि समाज में शिक्षा, जागरूकता और संगठन को मजबूत करना समय की मांग है।आयोजकों ने सभी उपस्थित साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए निरंतर संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम आयोजक गजेंद्र देवसर, रोहताश सिंगला, अनिल बवानीखेड़ा, सुरेन्द्र चोपड़ा, सोमबीर सुंगरपुर,राकेश सांगा , अजय भोरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।