-
☰
हरियाणा: समाधान शिविर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: जिला सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम हिमांशु चौहान ने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
विस्तार
हरियाणा: जिला सचिवालय परिसर में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम हिमांशु चौहान ने नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। शिविर में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए सीटीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान शिविर के दौरान सिसाय गांव में बनाए गए पशु अस्पताल को हैंडओवर करने का मामला प्रमुख रूप से सामने आया। इस पर सीटीएम ने पंचायती राज विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों को विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि मामले का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा रूप नगर क्षेत्र के नागरिकों ने लगभग 150 मीटर सीवरेज लाइन बिछाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था न होने के कारण गंदे पानी की निकासी में भारी परेशानी हो रही है। इस पर सीटीएम ने संबंधित विभाग को शीघ्र एस्टीमेट तैयार कर आगामी कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सिसाय गांव में नालियों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए। जगदीश कॉलोनी स्थित धोबी घाट क्षेत्र में सीवरेज जाम की समस्या भी शिविर में उठाई गई। स्थानीय नागरिकों की शिकायत पर सीटीएम ने तुरंत सफाई कार्य करवाने और स्थायी समाधान के लिए तकनीकी जांच करने के निर्देश दिए। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड एवं परिवार पहचान पत्र में वार्षिक आय संशोधन से जुड़े कई आवेदन भी प्राप्त हुए। सीटीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए और किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक लंबित सभी पेंशन मामलों का निस्तारण कर दिया गया है और नए आवेदनों पर भी शीघ्र कार्रवाई की जा रही है। सीटीएम हिमांशु चौहान ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता है। इस अवसर पर तहसीलदार डॉ. अनिल विधान, नायब तहसीलदार सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बिहार: शादी से इनकार पर युवती चढ़ी जियो टावर पर, इलाके में मचा हड़कंप
हरियाणा: नागरिक अस्पताल परिसर में बनेंगे 9 पार्क, 20 लाख से होगा सौंदर्यीकरण
हरियाणा: जिला बाल कल्याण परिषद के समर कैंप का हुआ शुभारंभ, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
गुजरात: श्री सुजापीर दादा मंदिर के नवनिर्माण की तैयारी, 29 सदस्यीय समिति का गठन होगा
राजस्थान: अखिल भारतीय साहित्य परिषद का 9वां प्रदेश महाधिवेशन हुआ संपन्न