Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: जिला सचिवालय में समाधान शिविर, एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rammehar , Date: 09/02/2026 03:34:08 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rammehar ,
  • Date:
  • 09/02/2026 03:34:08 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: जिला सचिवालय परिसर में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम राजेश खोथ ने की।

विस्तार

हरियाणा: जिला सचिवालय परिसर में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम राजेश खोथ ने की। उन्होंने जनसमस्याएं लेकर पहुंचे नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। एसडीएम राजेश खोथ ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और जिन शिकायतों का समाधान शिविर में नहीं हो सका उनका त्वरित आधार पर समाधान कर संबंधित नागरिक को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा करना है। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले नागरिकों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी योजना के लाभ से वंचित न रहे। समाधान शिविर के दौरान ढाणा कला गांव में निर्माणाधीन गली के लेवल को लेकर शिकायत प्राप्त हुई।

 

इस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर गली का लेवल चेक करने तथा शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्थानीय रेलवे फाटक के आसपास सीवरेज व्यवस्था को लेकर आई शिकायत पर  एसडीएम ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मौका मुआयना कर इस क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी व्यक्ति को कोइ असुविधा न हो। मिर्चपुर गांव में मनरेगा योजना के तहत चल रहे  कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर एसडीएम राजेश खोथ ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर 10 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है, जिससे समस्याओं का समयबद्ध समाधान संभव हो पाता है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखें। हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। समाधान शिविर में एसडीएम कार्यालय के उप अधीक्षक धर्मवीर रंगा, रीडर संतोष गिल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।