Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हांसी पुलिस ने ऑटो मार्केट और बीएसएनएल एक्सचेंज के पास चलाया विशेष चेकिंग अभियान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 27/11/2026 10:22:03 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 27/11/2026 10:22:03 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: अपराधों की रोकथाम, नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से हांसी पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक हांसी के निर्देश पर थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सुखजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑटो मार्केट और बीएसएनएल एक्सचेंज के आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच की। अभियान के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की पड़ताल करने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर भी निगरानी रखी।

चेकिंग के दौरान इलाके में रह रहे और काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों की पहचान कर उनके पहचान पत्रों और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने आसपास के संदिग्ध ठिकानों का निरीक्षण कर नशे की तस्करी और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ाई। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत कर उन्हें कानून का पालन करने के लिए जागरूक किया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। हांसी पुलिस ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण, नशे के कारोबार पर रोक और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के लिए ऐसे आकस्मिक चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। पुलिस ने आमजन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने में सहयोग करने की अपील की।