Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: नशे के खिलाफ हांसी पुलिस की मुहिम, विद्यार्थियों को दिलाया सुरक्षित भविष्य का संकल्प

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 22/08/2026 11:32:47 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 22/08/2026 11:32:47 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हांसी पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विस्तार

हरियाणा: हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हांसी पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय, मुल्तान नगर कॉलोनी, हांसी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर सकता है। विद्यार्थियों को नशे से हमेशा दूर रहने, नशे के खिलाफ अपने साथियों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने तथा सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

सड़क सुरक्षा के संबंध में विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा तेज गति से वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को समझाया गया कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज और सुरक्षित सड़क व्यवस्था के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने भी नशे से दूर रहने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के संबंध में सहायक उप निरीक्षक दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि हांसी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखना और उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

Related News

 मध्य प्रदेश: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में बढ़ेंगी सुविधाएं, मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दिए निर्देश

मध्य प्रदेश: वन भूमि पर कब्जे का मामला गरमाया, गौशाला निर्माण के लिए कार्रवाई की मांग

गुजरात: शिनोर-मालसर में नर्मदा तट पर दशा व्रत का समापन, श्रद्धालुओं ने माताजी की प्रतिमाओं का किया विसर्जन

उत्तर प्रदेश: IGRS शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्ती, 11 बिजली अभियंताओं का वेतन रोकने के निर्देश

हरियाणा: ग्रामीण सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, हांसी में 3.5 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ

हरियाणा: पराली प्रबंधन योजना का ड्रा संपन्न, 109 किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ


Featured News