Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: हिसार में नशे के खिलाफ पुलिस का व्यापक अभियान, 17 नशा पीड़ितों को उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराईं

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 11/09/2026 10:23:33 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 11/09/2026 10:23:33 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार नशे के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन आईपीएस के नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा जिले में जागरूकता, उपचार और नशे से जुड़े मामलों की पहचान को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना आदमपुर और थाना सदर हिसार क्षेत्र के गांव सदलपुर और लूदास में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं। इस दौरान ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों से नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करने और नशा तस्करों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इसके साथ ही पुलिस टीम ने जिले के कई इलाकों में भांग के पौधों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया। टीम ने ढंडूर, चिकनवास, दुर्जनपुर, जगान, असरावां, मोठसारा, महलसरा, कोहली, सदलपुर, कालीरावण, फ्रांसी, अग्रोहा मोड़, लांदड़ी और लूदास समेत मिनी बाईपास बगला रोड से राजगढ़ नहर पुल और मिनी सचिवालय तक सड़क के दोनों ओर के क्षेत्रों में भांग के पौधों की पहचान की।

अभियान के दौरान 17 नशा पीड़ितों को उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इनमें एक नशा पीड़ित की पहचान की गई, जबकि तीन लोगों को नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाइयां दिलवाई गईं। वहीं, आठ नशा पीड़ितों को दूसरी बार दवाइयां, ब्लड टेस्ट और काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा छह नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील की गई कि अगर आसपास नशे की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्ति पुलिस टीम की ओर से नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ने, उनकी काउंसलिंग करने और उन्हें नशे की लत से बाहर निकालने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related News

मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति

मध्य प्रदेश: पत्रकार हमला प्रकरण में चार नामजद आरोपी जेल भेजे गए, न्यायालय में पेशी के बाद हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश

मध्य प्रदेश: पोरसा आर्यिका श्री 105 विप्रा श्री माताजी ससंघ ने साधर्मी जनों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद  

मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि


Featured News