-
☰
हरियाणा: आईजी ओ.पी. नरवाल ने दंगा निरोधक दस्ते, कानून-व्यवस्था का किया निरीक्षण
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: डबवाली पुलिस जिला डबवाली में गत दिवस शनिवार को हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री ओ.पी. नरवाल आईपीएस के पुलिस लाइन डबवाली में आगमन पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने उनका औपचारिक स्वागत किया तथा उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गठित कंपनी की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया।
विस्तार
हरियाणा: डबवाली पुलिस जिला डबवाली में गत दिवस शनिवार को हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री ओ.पी. नरवाल आईपीएस के पुलिस लाइन डबवाली में आगमन पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस ने उनका औपचारिक स्वागत किया तथा उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गठित कंपनी की कार्यप्रणाली के बारे में अवगत करवाया। दौरे के दौरान महानिरीक्षक श्री ओ.पी. नरवाल आईपीएस ने दंगा निरोधक दस्ता (Riot Control Unit) का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने दंगा नियंत्रण के लिए उपलब्ध सुरक्षात्मक उपकरणों, वाहनों, हथियारों तथा अन्य संसाधनों की जांच की और जवानों की मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। आईजी ने जवानों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की चुनौती से निपटने के लिए पूर्व अभ्यास, अनुशासन व समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गठित इस दंगा निरोधक कम्पनी में कुल 107 जवान हैं जिसमें तीन प्लाटून हैं । प्रत्येक प्लाटून पर एक प्लाटून कमांडर व एक द्वितीय कमंडार है। पुरी कंपनी के कमांडिंग ऑफिसर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत हैं और द्वितीय कमांडर नि. बिजेन्द्र सिंह हैं । पूरी कंपनी दंगा निरोधी उपकरणों, कैनशील्ड, लाठी, टीअर गैस व हथियारों से सुसज्जित है। इसके साथ ही वज्र व वरूण कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वाहन भी इसमें शामिल हैं। इसके उपरांत पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस जिला डबवाली के सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली । बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए थाना स्तर पर गश्त, नाकाबंदी एवं खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाए । आमजन की शिकायतों का समयबद्ध व निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने तथा पुलिस-जन सहयोग को बढ़ावा देने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया।
सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच करें: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में आईजीपी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है । उन्होंने खुफिया जानकारी पर ध्यान देने, बॉर्डर एरिया में नाकाबंदी और वाहन-व्यक्ति की गहन चेकिंग करने तथा सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता के प्रति संवेदनशील, विनम्र एवं जवाबदेह रवैया अपनाएं ताकि पुलिस की छवि एक मित्रवत एवं भरोसेमंद संस्था के रूप में और सुदृढ़ हो सके। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कपिल अहलावत सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
राजस्थान: पेड़ों की कटाई के विरोध में एसएफआई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: त्योहारों को लेकर सहारनपुर SSP ने ली गोष्ठी, कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश: कौड़ीराम प्रीमियम लीग सेमीफाइनल में गोरखपुर की शानदार जीत, हर्ष यादव बने हीरो
राजस्थान: जैतपुरा के ग्रामीणों ने बढ़ी दूरियों के खिलाफ सरकार को दिया अल्टीमेटम
राजस्थान: ऐतिहासिक आयोजन फतेह सिंह बस्ती में हिंदू एकता की मिसाल दी गई
असम: बाल विवाह रोकथाम व शिशु अधिकार जागरूकता के लिए “बाल विवाह मुक्ति रथ” हुआ रवाना