Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: कैथल पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 100 जवानों ने गांव कल्लर माजरा में चलाया सर्च अभियान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/11/2026 10:39:33 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/11/2026 10:39:33 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत कैथल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को चीका क्षेत्र के गांव कल्लर माजरा में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।

विस्तार

हरियाणा: नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत कैथल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को चीका क्षेत्र के गांव कल्लर माजरा में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया। डीएसपी गुहला हरदीप सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में स्निफर डॉग की मदद से करीब 100 पुलिस कर्मचारियों की 10 टीमों ने गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान संदिग्ध नशा तस्करों के करीब 20 घरों सहित अन्य स्थानों की गहनता से जांच की गई।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान में एसएचओ चीका इंस्पेक्टर रमेश चंद्र और सीआईए गुहला की टीमें भी शामिल रहीं। पुलिस टीमों ने जांच की कि कहीं किसी स्थान पर मादक पदार्थ छिपाकर तो नहीं रखे गए हैं या कोई व्यक्ति नशा तस्करी अथवा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त तो नहीं है। अभियान का उद्देश्य नशा तस्करों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना रहा।

डीएसपी गुहला हरदीप सिंह ने बताया कि कैथल पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य कैथल जिले सहित पूरे हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में अब तक कैथल पुलिस ने नशा तस्करी के 195 मामलों में 313 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कॉम्बिंग अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने या अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


Featured News