-
☰
हरियाणा: APK फाइल और फर्जी ट्रेडिंग ऐप से करोड़ों की ठगी का खुलासा, दो साइबर आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: कैथल एक तरफ जिला पुलिस द्वारा आमजन को साइबर ठगी के बचाव बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा साइबर ठगो पर शिकंजा भी कसा जा रहा है।
विस्तार
हरियाणा: कैथल एक तरफ जिला पुलिस द्वारा आमजन को साइबर ठगी के बचाव बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा साइबर ठगो पर शिकंजा भी कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अलग अलग दो मामलो में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामलेम एपीके फाइल भेजकर 7.30 लाख रुपये की ठगी करने के मामले की जांच थाना साइबर क्राइम एसएचओ पीएसआई रवि की अगुवाई में एएसआई नरेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव खोड़ा जिला गाजियाबाद यूपी निवासी आयुष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि राजौंद निवासी राजीव की शिकायत अनुसार 29 अगस्त 2025 को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए एक एपीके फाइल आई, जिससे उसको लगाया की उसका ट्रेफिक चालान कट गया है, उन्होंने अनजाने में उस फाइल पर क्लिक कर दिया। बाद में पता चला कि वह एक ऐप थी, जो मोबाइल में इंस्टॉल होते ही डेटा चोरी करने लगी। अज्ञात ठग ने धोखाधड़ी के इरादे से उनकी नेट बैंकिंग का एक्सेस हासिल कर लिया और अलग-अलग समय पर उनके बैंक खाते से 7.30 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। आरोपी द्वारा साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे मामले में गुहला निवासी इकबाल सिंह की शिकायत अनुसार उसने फेसबुक पर स्टॉक मार्केट से संबंधित एक विज्ञापन पर क्लिक किया, जिसके बाद एक्सिस डायरेक्ट के नाम से एक वेबसाइट खुली। वेबसाइट पर उसने अपने दस्तावेज और निजी जानकारी साझा कर दी, जिसके बाद उसका एक फर्जी ट्रेडिंग वॉलेट बना दिया गया। आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर 8 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया और खुद को ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए निवेश की प्रक्रिया समझाई। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को सेबी का फर्जी प्रमाणपत्र भेजकर विश्वास में लिया और अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवाए। शिकायतकर्ता द्वारा जुलाई 2025 माह में विभिन्न तिथियों पर एक्सिस और पीएनबी बैंक खातों से कुल करीब 60 लाख 50 हजार रुपये आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। रकम वॉलेट में दिखती रही, लेकिन बाद में ठगी का पता चला।
बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा
हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर