-
☰
हरियाणा: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही, 5 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी, सख्त कार्रवाई के संकेत
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हांसी में 01 मई को एसडीएम एवं जिला जनगणना नोडल अधिकारी राजेश खोथ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में शुक्रवार से घरों की गणना हाउस लिस्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ हो गया है।
विस्तार
हरियाणा: हांसी में 01 मई को एसडीएम एवं जिला जनगणना नोडल अधिकारी राजेश खोथ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में शुक्रवार से घरों की गणना हाउस लिस्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ हो गया है। यह कार्य भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक घर की बुनियादी जानकारी एकत्रित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला को 980 गणना ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में निर्धारित मानकों के अनुसार प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। कुल 1080 प्रगणक तथा 180 सुपरवाइजर इस कार्य में लगाए गए हैं, जो घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर रहे हैं। राजेश खोथ ने बताया कि लगभग सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों ने समय पर अपनी ड्यूटी संभालते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया है और प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस पूरे अभियान की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या बाधा न आए। उन्होंने आगे बताया कि पांच प्रगणकों द्वारा अब तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं की गई है, जिसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी को एक दिन के भीतर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन प्रगणकों को कौन बताओ नोटिस जारी किए गए हैं उनमें दो तीन हांसी,एक नारनौंद तथा एक बास क्षेत्र से हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि संबंधित प्रगणकों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य किसी भी प्रकार की लापरवाही को स्वीकार नहीं करता। उन्होंने सभी प्रगणकों, सुपरवाइजरों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें, ताकि जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे गणना कार्य में लगे कर्मचारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर प्रशासन का सहयोग करें।
उत्तर प्रदेश: IPL सट्टेबाजी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद
झारखण्ड: जनप्रतिनिधि की पहल से गंभीर मरीज को मिला बेहतर इलाज, स्थिति में हुआ सुधार
हरियाणा: भगवान परशुराम द्वार का लोकार्पण, डॉ. अरविंद शर्मा ने की 21 लाख की घोषणा
उत्तर प्रदेश: जेब काटने वाली गैंग का हुआ पर्दाफाश, 4 महिलाएं हुई गिरफ्तार