Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: लंबित मुकदमों के निपटारे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएसपी अग्रोहा ने अनुसंधानकर्ताओं को दिए सख्त निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 11/09/2026 10:31:56 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 11/09/2026 10:31:56 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार लंबित मुकदमों के जल्द और गुणवत्तापूर्ण निपटारे को लेकर हिसार पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देशों के तहत पुलिस अधिकारियों द्वारा लंबित मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में डीएसपी अग्रोहा किशोरी लाल ने थाना सिविल लाइन के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पार्ट-ए और पार्ट-बी में लंबित मुकदमों की विस्तार से समीक्षा की गई। डीएसपी ने प्रत्येक मामले की जांच की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीएसपी किशोरी लाल ने कहा कि लंबित मुकदमों के निपटारे में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। सभी अनुसंधानकर्ता अपने अधीन लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें और जरूरी साक्ष्य व दस्तावेज जुटाकर जांच को जल्द पूरा करें।

उन्होंने जांच के दौरान साक्ष्यों की गुणवत्ता, निष्पक्षता और कानूनी प्रक्रिया का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा गया। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अलावा न्यायालय में विचाराधीन मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने और जरूरी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी करने के भी निर्देश दिए गए। हिसार पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लंबित मुकदमों के त्वरित निपटारे, बेहतर अनुसंधान और आमजन को समय पर न्याय दिलाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

Related News

मध्य प्रदेश: सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, तहसीलदार ने बनाई 5 सूत्रीय रणनीति

मध्य प्रदेश: पत्रकार हमला प्रकरण में चार नामजद आरोपी जेल भेजे गए, न्यायालय में पेशी के बाद हुई कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस ने दिए आवश्यक निर्देश

मध्य प्रदेश: पोरसा आर्यिका श्री 105 विप्रा श्री माताजी ससंघ ने साधर्मी जनों को धर्म के मार्ग पर चलने के लिए किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दिव्यांग परिवार की पत्रकार सूरज मौर्य ने की मदद  

मध्य प्रदेश: 700 से अधिक संत-महंतों की मौजूदगी में कमल दास महाराज को मिली ‘महंत श्री’ की उपाधि


Featured News