Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, न्यायालय से घोषित भगोड़ा आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 17/07/2026 11:44:28 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 17/07/2026 11:44:28 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा भगोड़े आरोपियों और बेल जंपर्स की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए पी.ओ. स्टाफ की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई अश्विनी, मुख्य सिपाही संदीप, महावीर, रजत व महिला मुख्य सिपाही सरस्वती को शामिल किया गया। टीम ने संयुक्त प्रयास से एक भगोड़े आरोपी  गांव कागाँवाली निवासी नरेंद्र पुत्र हरमन को गुप्त सूचना के आधार पर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक आपराधिक मामले में संलिप्त था और न्यायालय में पेश न होने के कारण उन्हें माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। आरोपी नरेंद्र पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन टीम की सतर्कता और प्रयासों के चलते उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना की है और कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।


Featured News