-
☰
हरियाणा: हांसी समाधान शिविर में एसडीएम राजेश खोथ ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: जिला सचिवालय हांसी में आयोजित समाधान शिविर में उपमंडल नागरिक (एसडीएम) राजेश खोथ ने विभिन्न विभागों से संबंधित नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में इंतकाल दर्ज करवाने, परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्मतिथि और आय संशोधन, विधुर पेंशन, सीवरेज तथा सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायतें सामने आईं। ममता जैन ने इंतकाल दर्ज करवाने, सोमबीर ने पीपीपी में जन्मतिथि ठीक करवाने, संदीप ने आय संशोधन और जयसुखमल ने विधुर पेंशन बनवाने के लिए आवेदन दिया। कविता ने पीपीपी में आयु सत्यापन से संबंधित समस्या रखी। वहीं हांसी निवासी अशोक कुमार ने शहर में सीवर के ढक्कनों की मरम्मत और खाली प्लॉटों में जमा कचरे की सफाई का मुद्दा उठाया। एसडीएम ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शिविर में दिव्यांग राजेंद्र ने शिकायत की कि रोडवेज बसों के चालक कोर्ट परिसर के सामने बसें नहीं रोकते, जिससे दिव्यांगजनों को परेशानी होती है। इस पर एसडीएम ने रोडवेज अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस चालक और परिचालक दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाएं तथा कोर्ट परिसर के सामने बसों का ठहराव सुनिश्चित कर उनकी यात्रा सुगम बनाएं। एसडीएम राजेश खोथ ने निराश्रित बच्चों यश और परी की पेंशन प्रक्रिया का भी फॉलोअप किया। उन्होंने बच्चों की बुआ बिमला से फोन पर बातचीत कर बताया कि बच्चों का परिवार पहचान पत्र ठीक करवा दिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पेंशन आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को जल्द सरकारी सहायता मिल सके। शिविर में नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, नगर परिषद एमई जयबीर सिंह, रोडवेज टीएम सतबीर सिंह, डिप्टी फॉरेस्ट ऑफिसर राजेश कुमार, ग्रीवेंस कमेटी सदस्य वजीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी एवं त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों से विशेषकर दिव्यांगजनों, वृद्धों और निराश्रित बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की अपील की।
हरियाणा: लुवास में संविधान दिवस पर सामूहिक प्रस्तावना वाचन, विकसित भारत के संकल्प को किया मजबूत
हरियाणा: हांसी पुलिस ने ऑटो मार्केट और बीएसएनएल एक्सचेंज के पास चलाया विशेष चेकिंग अभियान
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में 28वीं जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में जलभराव से राहत के लिए नगरायुक्त ने किया नाले का निरीक्षण