Contact for Advertisement 9919916171


झारखण्ड: कोयल नदी की बालू में दफन मिला युवक का शव, हत्या की जताई आशंका, जांच पुलिस में जुटी

- Photo by : social media

झारखण्ड  Published by: Arun Kumar Ravi , Date: 17/07/2026 11:39:13 am Share:
  • झारखण्ड
  • Published by: Arun Kumar Ravi ,
  • Date:
  • 17/07/2026 11:39:13 am
Share:

विस्तार

झारखण्ड: पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र में कोयल नदी की बालू में दफन अवस्था में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दंडाधिकारी की मौजूदगी में बालू की खुदाई कर शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक की पहचान शेखडीहा गांव निवासी 25 वर्षीय सचिन साव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सचिन मंगलवार रात से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कोयल नदी की बालू में एक शव दबा हुआ है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विधि-विधान के अनुसार खुदाई कर शव को बाहर निकाला। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को बालू में दफना दिया गया। हालांकि, मौत के कारणों और घटना के पीछे की वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। यदि जांच में हत्या की पुष्टि होती है, तो आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Featured News