-
☰
मध्यप्रदेश: कपास की आड़ में 500 पेटी अवैध शराब हुई जब्त, चालक भी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्यप्रदेश: धामनोद क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की है।
विस्तार
मध्यप्रदेश: धामनोद क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की है। कपास के काकड़ों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही शराब को पकड़ते हुए पुलिस ने ट्रक सहित लाखों रुपए का माल जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एवं नवागत पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी मोनिका सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई। देर रात थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक जय किशन रैकवार तथा खलघाट यातायात चौकी के सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह भाटी ने मुखबिर की सूचना पर खलघाट टोल के पास ट्रक क्रमांक GJ-01-DT-8283 को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान ट्रक में कपास के काकड़ों के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छुपाकर रखी मिली। पुलिस द्वारा चालक राहुल से शराब के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद ट्रक को थाने लाकर विधिवत कार्रवाई की गई। पुलिस ने ट्रक से करीब 500 पेटी अवैध शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है, जबकि करीब 6 लाख रुपए मूल्य का ट्रक भी जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब चंडीगढ़ से गुजरात ले जाई जा रही थी, जबकि उक्त शराब केवल चंडीगढ़ क्षेत्र में बिक्री के लिए अधिकृत थी। चालक के पास कपास काकड़ों का ई-वे बिल मिला, जिसमें 290 बोरियों का उल्लेख था, लेकिन मौके पर वास्तविक मात्रा कम पाई गई। धामनोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है तथा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश हुए गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक भी हुई बरामद
उत्तर प्रदेश: अपहरण कर हत्या के प्रयास मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस ने दबोचे थार समेत तीन आरोपी
छत्तीसगढ़: ईंधन बचत को लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा फैसला, विभागों में घटेंगे वाहन
छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने निर्माण कार्यों और खेल सुविधाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
राजस्थान: BJP प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जारी , कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
हरियाणा: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, दिघौट स्कूल में फुटबॉल कोच भर्ती शुरू