Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: आंगनवाड़ी केंद्र को मिली डिजिटल वजन मशीन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य निगरानी होगी मजबूत

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ashok Mahule , Date: 01/06/2026 04:29:03 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ashok Mahule ,
  • Date:
  • 01/06/2026 04:29:03 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत कोसमी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में लंबे समय से वजन मशीन की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण प्रभावित हो रहा था।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत कोसमी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में लंबे समय से वजन मशीन की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण प्रभावित हो रहा था। इससे पोषण स्तर की निगरानी और आवश्यक स्वास्थ्य रिकॉर्ड संधारण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी पत्रकार संजय अजीत को मिलने पर उन्होंने सामाजिक दायित्व निभाते हुए पहल की और आंगनवाड़ी केंद्र को एक डिजिटल वजन मशीन भेंट की। मशीन मिलने से अब केंद्र पर आने वाले लाभार्थियों का वजन आसानी से किया जा सकेगा, जिससे उनके पोषण और स्वास्थ्य की सही निगरानी संभव होगी।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने पत्रकार संजय अजीत के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समस्या को केवल देखा नहीं, बल्कि उसका समाधान भी किया है। इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया गया। पत्रकार संजय अजीत ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं का होना बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत जरूरी है। उन्होंने यह भी अपील की कि यदि किसी केंद्र में किसी प्रकार की कमी हो तो संबंधित लोग उनसे संपर्क कर सकते हैं।ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से न केवल स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी, बल्कि समाज में जागरूकता और सहयोग की भावना भी बढ़ेगी।