-
☰
मध्य प्रदेश: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अस्पताल रोड सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शहडोल ब्यौहारी नगर परिषद द्वारा नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए राधा कृष्ण मंदिर से लेकर अस्पताल रोड के आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शहडोल ब्यौहारी नगर परिषद द्वारा नगर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए राधा कृष्ण मंदिर से लेकर अस्पताल रोड के आसपास के क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवांगी पांडे के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने सड़क किनारे किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को हटाया। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायतों और निरीक्षण के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान दुकानों के सामने रखे गए सामान, टीन शेड, गुमटियां तथा अन्य अवैध निर्माण हटाए गए।
कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का अमला मौके पर मौजूद रहा और संबंधित लोगों को भविष्य में सार्वजनिक भूमि पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी भी दी गई। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि नगर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नगर परिषद की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही, वहीं कई स्थानीय नागरिकों ने यातायात और आमजन की सुविधा को देखते हुए अभियान का स्वागत किया।
राजस्थान: 11 केवी बिजली लाइन टूटने से लगी आग, केबिन व नकदी सहित सामान जलकर हुआ राख
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, हरित भविष्य के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प
उत्तर प्रदेश: ज्वैलर्स शॉप चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, कॉलोनीवासियों ने लिया हर घर एक वृक्ष लगाने का संकल्प
दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज