Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: लगातार सड़क हादसों से आक्रोश, सुरक्षित मार्ग की मांग को लेकर संघर्ष समिति का गठन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 11/05/2026 10:55:26 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 11/05/2026 10:55:26 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भारत में एक तरफ तेजी से सड़क नेटवर्क का विकास हो रहा है तो दूसरी ओर सड़क हादसों की संख्या भी खतरनाक होती जा रही है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भारत में एक तरफ तेजी से सड़क नेटवर्क का विकास हो रहा है तो दूसरी ओर सड़क हादसों की संख्या भी खतरनाक होती जा रही है। अधिवक्ता श्री दशरथ सिसोटे ने बताया कि खंडवा मुंदी निर्माण रोड निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण जन और बुद्धिजीवी लोग जुड़कर अपना सहयोग कर सकते है। किसी को तो आगे आना पड़ेगा। सब अगर यूंही सोचते रहेंगे की होगा होगा तो भाई कब होगा रोज लोग मर रहे हैं। खंडवा मुंदी रोड पर प्रतिदिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। और कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। लेकिन सब मोन है। देख सभी रहे हैं। सुन सभी रहे हैं। लेकिन जवाबदार कोई बोल नहीं रहा। कहीं हादसे हो चुके हैं। रोज कहीं न कहीं, खंडवा मुंदी रोड पर बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं। और कई परिवार के सदस्य मर चुके हैं । लेकिन किसी जवाबदार के कान पर जू तक नहीं रेगी। इन जवाबदारों के लिए किसी जान की कोई कीमत नहीं है। इसीलिए मुझे लगता है मोन है। जवाबदारो को बता दे की सड़क हादसों में मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या युवाओं की है। भारत का भविष्य हर रोज सड़क हादसों में दम तोड़ रहा है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में हर साल 1.8 लाख लोग सड़क हादसों में मारे जा रहे हैं। लेकिन विडंबना देखिए कि फिर भी सब सोए हुए हैं। इसी को लेकर खंडवा मूंदी रोड निर्माण संघर्ष समिति का गठन किया जा रहा है। सिहाड़ा जावर तलवाडिया कहलारी खेगाव मूंदी क्षेत्र से ग्रामीण जरुर जुड़े और खंडवा मुंदी रोड के लिए आवाज़ उठाएं।