Contact for Advertisement 9919916171


मध्य प्रदेश: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल, मुख्यमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Radheshyam Gurjar , Date: 23/11/2026 01:16:17 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Radheshyam Gurjar ,
  • Date:
  • 23/11/2026 01:16:17 pm
Share:

विस्तार

मध्य प्रदेश: मुंदी जावर उद्वहन सिंचाई योजना में कथित अनियमितताओं और किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खंडवा ग्रामीण की ओर से मंगलवार, 24 नवंबर को जावर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरना दोपहर 1 बजे बाजार चौक स्थित सभा मंच पर होगा। कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि आंदोलन में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अरुण यादव, खंडवा प्रभारी और हरदा विधायक रामकिशोर दोगने, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, खंडवा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी शामिल होंगे।

इसके अलावा जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारी और सदस्य, किसान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। कांग्रेस इस आंदोलन के माध्यम से जावर उद्वहन सिंचाई योजना में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से रखेगी। धरना-प्रदर्शन के दौरान योजना से जुड़ी समस्याओं के निराकरण और कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। आंदोलन के बाद विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।