-
☰
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर कन्या विद्यालय में नलकूप लोकार्पण, 50 पौधों का रोपण
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मांधाता विधायक नारायण पटेल एवं नगर परिषद अध्यक्ष ज्योतिबाला चंद्रमोहन राठौर ने विद्यालय परिसर में नवीन नलकूप का लोकार्पण किया तथा 50 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने पेड़-पौधे लगाने, जल संरक्षण करने तथा प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ ली। विद्यालय की छात्राओं ने नलकूप स्थापना के लिए विधायक एवं नगर परिषद का आभार व्यक्त किया। साथ ही छात्राओं द्वारा कन्या शाला मूंदी में विज्ञान संकाय प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा जल स्रोतों के संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजनारायण मंडलोई,पार्षद सखाराम निमोले,धर्मेंद्र राठौर, जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह मौर्य,इंदु दुबे, मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल, महामंत्री प्रीतम मंडलोई, दशरथ कलमे, दिनेश सोनगरे,नगर अध्यक्ष सदन मराठे,प्रीति सोनी,दीपक सोनी,संतोष शर्मा,महेंद्र दसौंधी,विद्यालय प्राचार्य चंपालाल डोडे,मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय जैन,विद्यालय की छात्राएं,नगर परिषद कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
राजस्थान: 11 केवी बिजली लाइन टूटने से लगी आग, केबिन व नकदी सहित सामान जलकर हुआ राख
राजस्थान: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, हरित भविष्य के लिए लिया गया सामूहिक संकल्प
उत्तर प्रदेश: ज्वैलर्स शॉप चोरी का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, कॉलोनीवासियों ने लिया हर घर एक वृक्ष लगाने का संकल्प
दिल्ली: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज