Contact for Advertisement 9919916171


नई दिल्ली: जल शक्ति मंत्री ने समर्पित कीं जनता को 16 परियोजनाएं 

- Photo by : social media

नई दिल्ली  Published by: Yogendra Kumar , Date: 14/05/2026 11:18:13 am Share:
  • नई दिल्ली
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 14/05/2026 11:18:13 am
Share:

संक्षेप

नई दिल्ली: यमुना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, ओखला स्थित नवनिर्मित “मुख्य अभियन्ता–यमुना” कार्यालय भवन का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के करकमलों द्वारा किया गया।

विस्तार

नई दिल्ली: यमुना सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, ओखला स्थित नवनिर्मित “मुख्य अभियन्ता–यमुना” कार्यालय भवन का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर यमुना परियोजना संगठन द्वारा पूर्ण की गई कुल 16 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं जनसमर्पण भी किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत लागत 8803.114 लाख रुपये तथा कार्य लागत 6831.310 लाख रुपये रही, जिससे प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से 1971.804 लाख रुपये की बचत सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने विभाग द्वारा कराए गए बाढ़ सुरक्षा, तटबंध सुदृढ़ीकरण, नहर पुनर्स्थापना, बैराज सुरक्षा तथा प्रशासनिक अवसंरचना विकास से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संसाधन संरक्षण और जनहित से संबंधित सभी परियोजनाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, अभियंता, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर द्वारा प्रदान की गई।


Featured News