Contact for Advertisement 9919916171


पंजाब: गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस का बड़ा अभियान, 571 छापों में 307 आरोपी हुए गिरफ्तार

- Photo by : social media

पंजाब  Published by: Kulwinder Singh , Date: 17/08/2026 12:11:18 pm Share:
  • पंजाब
  • Published by: Kulwinder Singh ,
  • Date:
  • 17/08/2026 12:11:18 pm
Share:

विस्तार

पंजाब: गैंगस्टर और संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का अभियान लगातार जारी है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के साथ मिलकर पुलिस ने बड़े स्तर पर छापेमारी करते हुए 571 स्थानों पर कार्रवाई की और 307 आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान पुलिस ने दो भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया, जबकि एक हथियार बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य गैंगस्टर नेटवर्क पर शिकंजा कसना और राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक कुल 61,346 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि गैंगस्टर गतिविधियों या अपराध से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर उसे पुलिस तक पहुंचाएं। जानकारी साझा करने के लिए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 जारी की गई है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने कहा कि लगातार और रणनीतिक कार्रवाई के जरिए पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के प्रयास जारी हैं।