Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 16 किलो डोडा पोस्त हुआ जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 01/05/2026 10:46:55 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 01/05/2026 10:46:55 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: टोंक जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत DST टीम और पुलिस थाना सदर टोंक ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपए कीमत का 16.298 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव और पुलिस उप अधीक्षक महेंद्र मीणा के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

DST टीम के नेतृत्व में देर रात सदर थाना क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी कालूराम माली (65) निवासी चंदलाई के मकान के पीछे स्थित बाड़े से अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 2350 रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और गहन जांच जारी है।