Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कार से 2.7 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 01/05/2026 10:53:56 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 01/05/2026 10:53:56 am
Share:

विस्तार

राजस्थान: टोंक के देवली जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डीएसटी टीम व देवली थाना पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में एक कार से 2.741 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कासीर रोड पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार आरजे 40 सीबी 2971 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में करीब 50 हजार रुपए कीमत का डोडा पोस्त, 5950 रुपए नगद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मिक्सर ग्राइंडर व मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी शंकरलाल पुत्र सूरज करण जाती  ब्राह्मण (45), निवासी कासीर, थाना देवली, जिला टोंक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया ।