-
☰
राजस्थान: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, कांग्रेस पर साधा निशाना
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जयपुर में 5 नवंबर को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ शामिल हुए।
विस्तार
राजस्थान: जयपुर में 5 नवंबर को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र, जनादेश और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान को लेकर अपनी बात रखी और कांग्रेस पर चुनावी हार की हताशा में संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया और संगठन प्रभारी अजेय कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर और जनादेश को स्वीकार करने से इनकार कर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता नकारात्मक और अराजक राजनीति को समझती है। लोकतंत्र की गरिमा और संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने वाली ताकतों को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। राजस्थान की धरती से विपक्ष को जनादेश का सम्मान करने का स्पष्ट संदेश दिया गया है। कर्नल राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को नए आयाम मिले हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मर्यादाओं के संरक्षण और जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
उत्तर प्रदेश: पांच साल से फरार वारंटी दीपावली पर घर पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
राजस्थान: बहरोड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खाद्य तेल और मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में खेलकूद प्रतियोगिता हुई संपन्न, बच्चों ने दिखाया अपना दमखम
राजस्थान: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन मजदूर गंभीर घायल