-
☰
राजस्थान: सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ पर हुआ जलाभिषेक
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक से एस रहमान।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमनाथ मंदिर के आधुनिक पुनर्निर्माण और लोकार्पण की 75वीं वर्षगाठ पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। ए
विस्तार
राजस्थान: टोंक से एस रहमान।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमनाथ मंदिर के आधुनिक पुनर्निर्माण और लोकार्पण की 75वीं वर्षगाठ पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया। एवं कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।सोमनाथ मंदिर हिंदू धर्म के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग है। उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण अवसर भारत की सांस्कृतिक चेतना, आस्था और पुनर्जागरण का प्रतीक है। सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, सनातन परंपरा और अदम्य आस्था का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर हमें उन महान विभूतियों और अनगिनत श्रद्धालुओं के संघर्ष एवं संकल्प की याद दिलाता है, जिन्होंने पुनर्निर्माण के माध्यम से संस्कृति की अमर ज्योति को पुनः प्रज्वलित किया।उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की अजेय सभ्यता का प्रतीक है। विनाशकारी प्रहारों के बाद भी सोमनाथ मंदिर आज हमारे आत्म-सम्मान और साहस की मिसाल बनकर खड़ा है। आधुनिक सोमनाथ मंदिर का मार्ग 75 वर्ष पहले प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में कई शुभ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने पूजा अर्चना, कुंभाभिषेक और ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ की समृद्ध विरासत और आध्यात्मिक महत्व को याद करते हुए एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। इस अवसर पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया,जिला उपाध्यक्ष बबलु टैंकर,राजेश शर्मा,जिला मंत्री नीलिमा आमेरा,बीना छामुनिया,रामावतार धाभाई, विजय मालवानी,राजेश मंगल, कमलेश यादव,शम्भू शर्मा, हेमंत सैनी, सुभाष गालव, बलवंत मराठा, आरव सिसोदिया,राजेन्द्र विजय,अंजलि गुप्ता,मनीष सिसोदिया, नरेंद्र चोपड़ा,विनायक जैन, मुकेश सैनी,हकीकत राय सौदा,देवराज गुर्जर,चौथमल विजय,ओमप्रकाश गुप्ता, शंकर विजय,हर्षिता जैन सहित अन्य मौजूद रहे।
राजस्थान: रमेश ईनाणी हत्याकांड में बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी आरोपी रमता राम गिरफ्तार
छत्तीसगढ़: ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक आस्था और इतिहास की गूंज
राजस्थान: योजनाओं में लापरवाही पर बीडीओ को भेजा गया नोटिस
उत्तर प्रदेश: लोहे का गेट गिरने से मासूम की दर्दनाक मौत, लापरवाही के लगे आरोप