-
☰
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ फायरिंग हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 30 आरोपियों पर कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ उदयपुर-कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित एक होटल पर हुई सनसनीखेज फायरिंग में अजय राज सिंह झाला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विस्तार
राजस्थान: चित्तौड़गढ़ उदयपुर-कोटा फोरलेन पर सेमलपुरा के पास स्थित एक होटल पर हुई सनसनीखेज फायरिंग में अजय राज सिंह झाला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस बहुचर्चित हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोपाल लाल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में घटना को अंजाम देने वाले 14 और शरण देने वाले 16 सहित कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्या है पूरा मामला? घटना 01 जून 2025 की रात करीब 10:30 बजे की है, जब अजय राज सिंह झाला अपने साथियों के साथ सेमलपुरा चौराहे स्थित विकास होटल की छत पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनकी लोकेशन लेकर होटल पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह अपने साथियों के साथ 3 गाड़ियों में मौके पर पहुंचा और अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें अजय राज सिंह झाला की मौके पर ही मौत हो गई। हमले के बाद आरोपियों ने मृतक की कार में तोड़फोड़ की और पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में विशेष टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पहले चरण में 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। फरार मुख्य आरोपी गोपाल लाल गुर्जर को भी अब उसके गांव से दबोच लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों और साजिश के पहलुओं की भी गहराई से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।
पुलिस की कार्रवाई
Maharashtra Crime News: 17 वर्षीय नाबालिक की कुंए में मिली लाश, पुलिस की जांच जारी
Delhi Crime News रामजस कॉलेज, विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, 13 बम होने का दावा
Rajasthan Rape News: 16 साल की नाबालिक के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी
Up Murder News: फावड़े से हमले कर देवर ने ली भाभी की जान, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी